Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' के अवसर पर त्रिपुरा फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का विषय 'अकाल बोधन' (मां दुर्गा का असामयिक जागरण) है। इसका आयोजन अगरतला के रवीन्द्र शताब्दी भवन में किया जा रहा है।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री साहा ने महत्वपूर्ण क्षणों को कैद करने और उनका दस्तावेजीकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए फोटो पत्रकारों की सराहना की।

सीएम ने कहा, "त्रिपुरा फोटोग्राफी एसोसिएशन यहां त्रिपुरा में है। ये लोग वर्ल्ड फोटोग्राफी डे को सामने रखते हुए काफी फोटो यहां पर लिए हैं साल भर में। ये यहां पर लगाया, मैंने देखा और इसी कारण टेक्नो-इंडिया ने इन्हें स्पॉन्सर किया है। मैं इनकी प्रशंसा करता हूं, इनकोे धन्यवाद देता हूं और सुभेक्षा भी देना चाहता हूं।"