Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यात्रा व्यवस्थाएं देखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा केदार का जलाभिषेक कर मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।इस दौरान बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने  मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी  योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।