Breaking News

INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) वर्चुअली हो सकती है शामिल     |   मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड: प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, मालिक फरार     |   बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज     |   राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों और रणनीति पर मंथन के लिए JMM विधायकों की बैठक     |   रिजर्व बैंक पॉलिमर नोट लाने पर कर रहा विचार, प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में     |  

रांची में 66 स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए, सीएम सोरेन का रोजगार के मौके बढ़ाने का वादा

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को 33 मेडिकल अफसर और 33 विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। रांची के एनएचएम सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ये सभी 66 स्वास्थ्यकर्मी शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने का काम करेंगे।

ये नियुक्तियां झारखंड सरकार की उस मुहिम का हिस्सा हैं, जिसमें सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष को “नियुक्ति वर्ष” का नाम दिया। हाल में झारखंड सरकार ने अपने एक साल पूरे किए हैं| सरकार का कहना है कि आने वाले समय में भी सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की प्रक्रिया जारी रहेगी।