नागपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी के बाद गुरुवार सुबह रायपुर एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसमें 187 यात्रियों से साथ ही चालक दल के छह सदस्य भी थे। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट अधिकारियों को धमकी मिलने के बाद विमान को डायवर्ट कर दिया गया। ये नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भर चुका था। अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह नौ बजे के कुछ देर बाद रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा। उसे फौरन सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारी और बम दस्ते की टीम इसकी जांच कर रही है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.