Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 45 किलो का IED बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 45 किलोग्राम वजन का यह विस्फोटक उपकरण इतना शक्तिशाली था कि यह एक मिनी ट्रक को उड़ा सकता था और 15 फुट गहरा गड्ढा भी कर सकता था। एक अधिकारी ने बताया कि चेरपाल-पालनार सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी का पता सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 222वीं बटालियन की एक टीम ने लगाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "आईईडी में ‘कमांड स्विच मैकेनिज्म’ था, जो नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक आम तकनीक है। इसे इलाके में सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।" उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय कर दिया है।