Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

छठ महापर्व: पटना में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया

छठ पूजा के अंतिम और चौथे दिन पटना के कॉलेज घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया। इसी के साथ छठ व्रतियों ने 36 घंटे के व्रत को भी खत्म किया। देश के अलग-अलग राज्यों में छठ महापर्व को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पर्व का समापन हो जायेगा।

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही व्रती महिलाएं अपने छठ व्रत का पारण करती हैं और अपने 36 घंटे के व्रत को खत्म करती हैं। आखिरी दिन दिए अर्घ्य को उषा अर्घ्य कहा जाता है।