Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं चेस मास्टर वंतिका अग्रवाल, सीएम ने दी शुभकामनाएं

हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित 2024 शतरंज ओलंपियाड में 97 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली नोएडा निवासी वंतिका अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।सीएम ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सीएम के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान वंतिका के माता पिता भी मौजूद रहे।

बीते दिनों वंतिका अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी के मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि मेरा जन्मदिन 28 सितंबर को था और उन्हें (पीएम मोदी को) याद था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आप तीन दिन बाद क्या करने वाले हो अपने जन्मदिन पर? मुझे इतनी ज्यादा खुशी हुई क्योंकि मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्हें मेरा जन्मदिन कैसे याद है। जब मैं नौ साल की थी तो मोदीजी ने गुजरात में बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था।