Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

चरित्र ही ऐसा है… स्वामी मौर्य पर बरसीं डिंपल

स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है. उनके चरित्र को दर्शाता है. जहां राम राज्य की और सनातन की बात हो रही है. ऐसे में ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है. वहीं, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर डिंपल ने कहा कि आमंत्रण आएगा तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जरूर जाएंगे.

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि जो कार्यक्रम हो रहा है वो अच्छा कार्यक्रम हो रहा है. राम जी का जो अस्तित्व है, उनका जो स्वभाव है कुछ स्वभाव को हमें अपनाना है और लगातार इस पद पर चलना है. राम जी जिस पथ पर चले थे वो सच्चाई का पथ है, ईमानदारी का पथ है. मेरा मानना है की सभी देशवासियों को राम जी को अपनाने का सही समय है.

2024 के चुनाव को क्या बोलीं डिंपल

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल ने कहा कि बढ़िया चुनाव होगा. मैनपुरी से समाजवादी पूरे प्रदेश में भाजपा का कट्टर मुकाबला करेगी. भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की प्रीमियम एजेंसियां ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर रही है.