Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

Gujarat: साबरकांठा में चांदीपुरा वायरस का कहर, 6 बच्चों की मौत

गुजरात के साबरकांठा में चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत हो गई है। हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती इन बच्चों को तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। जांच के लिए चांदीपुरा वायरस के मरीजों के ब्लड सैंपल पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे। इनमें से एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाकी बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अस्पतालों ने ज्यादा मरीजों के आने की आशंका के चलते 20 बेड और तैयार कर लिए हैं।

चांदीपुरा वायरस से बुखार आता है। इसमें फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। ये बहुत तेज एन्सेफलाइटिस होता है जिससे दिमाग में सूजन आ जाती है। ये मच्छरों, टिक्स और सैंडफ्लाइज़ जैसे वैक्टर से फैलता है। अभी तक इस इनफेक्शन की कोई कामयाब दवाई जानकारी में नहीं है। कुल मिलाकर पूरे गुजरात में चांदीपुरा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या भी अब आठ हो गई है

पड़ोसी राज्यों से भी तीन मामले सामने आए थे। इनमें से दो राजस्थान से और एक मध्य प्रदेश से था। इन तीनों का ही इलाज गुजरात में चल रहा था जिनमें से राजस्थान के एक मरीज की मौत हो चुकी है। गुजरात के 26 रिहाइशी इलाकों के 8,600 घरों में 44,000 से ज्यादा लोगों की एहतियातन स्क्रीनिंग भी की गई है।