Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

चंडीगढ़: पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को सोमवार को उस समय पकड़ा गया जब वे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए टी-20 मैच के दौरान सट्टा लगा रहे थे।

चंडीगढ़ पुलिस की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ये सट्टा रैकेट पूरे देश में सक्रिय था जिसे सेक्टर 33 में एक किराए के घर से चलाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि रैकेट के वित्तीय लेन-देन लाखों रुपये के थे। उनके पास से 44 मोबाइल फोन, छह लैपटॉप, दो टैबलेट, एक एलईडी स्क्रीन, दो वाईफाई राउटर और पोर्टेबल बॉक्स और सट्टेबाजी के सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है।