Breaking News

अमेरिकी सेना ने ईरान के हमलावर ड्रोन मार गिराए     |   9 जुलाई को मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 4 जुलाई से शुरू होंगे अंतिम संस्कार कार्यक्रम     |   केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे ममता बनर्जी के करीबी सुदीप बंदोपाध्याय     |   कोलकाता: अभिषेक मीटिंग के लिए ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे     |   भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया     |  

चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, गोलीबारी में स्टोर मैनेजर की हुई मौत

चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मेडिकल स्टोर के मैनेजर की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। स्कूटी पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों के पास ऑटोमैटिक हथियार थे और उन्होंने मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात के बाद आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से भाग निकले।

इस हमले में मेडिकल स्टोर के मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।