Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज

हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, माधवी लता ने रैली के दौरान तीर चलाने का इशारा किया था जिस पर विपक्ष का कहना है कि वो मस्जिद को निशाना बनाने की बात कह रही हैं।

मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 17 अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान ये मामला हुआ था, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। 20 अप्रैल को धारा 295-ए (जानबूझकर और गलत भावना से किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किया गया काम) के तहत दर्ज किया गया था।

क्लिप के वायरल होने के बाद, माधवी लता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नफरत फैलाने के लिए उनका एक अधूरा वीडियो वायरल किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने पूरे मामले पर माफी भी मांगी है।