Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

'इन्फ्लुएंसर' ओरी के कटरा में 'शराब पीने' का मामला दर्ज, राजनीतिक दलों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Jammu: सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और ‘‘लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’’ के कारण उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। कटरा पुलिस थाने को 15 मार्च को शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमान नियमों का उल्लंघन करते हुए परिसर में शराब पीते पाए गए। इसके बाद आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ओरहान अवत्रामणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना ने होटल परिसर में शराब पी जबकि उन्हें बताया गया था कि माता वैष्णो देवी मंदिर के निकट होने के कारण होटल के अंदर शराब पीना और मांसाहारी भोजन करना वर्जित है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने और धार्मिक स्थल पर ऐसे किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करने का उदाहरण स्थापित करने के निर्देश जारी किए, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।