Breaking News

बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आज FIR संभव     |   तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने CR पाटिल से तुंगभद्रा जल विवाद जल्द सुलझाने की अपील की     |   महाराष्ट्र: हिंगोली में 18 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या की, वीडियो रिकॉर्ड कर छोड़ा     |   सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |  

MP: हीराकुंड एक्सप्रेस से कार की जोरदार टक्कर, एक शख्स की मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक तेज रफ्तार कार बंद रेलवे क्रासिंग को तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि ट्रेन के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस बिलासपुर से अनूपपुर की तरफ जा रही थी। 

घटना बिलासपुर रेल लाइन में अनूपपुर जिले के जैतहरी स्टेशन के पास मौजूद बेलिया फाटक पर हुई। बताया जा रहा है हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हालांकि गनीमत रही कि ट्रेन के अंदर कोई हताहत नहीं हुआ। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। जब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक ट्रेन से टकरा गई।

दुर्घटना के तुरंत बाद अनूपपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर ट्रैफिक रुकवाया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।