Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

झारखंड को नशामुक्त बनाने की मुहिम तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने जागरूकता वाहनों को किया रवाना

Jharkhand: झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को राज्य भर में जागरूकता अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय परिसर से जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

25 जून तक चलने वाले अभियान के माध्यम से नशे की लत के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाई जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।