Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कैबिनेट की बैठक आज, उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद का प्रस्ताव आ सकता है। इसके लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

 

बैठक राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। बैठक में स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आवास, वन विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में रोगियों से वसूले जाने वाले यूजर्स चार्ज की दरों को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।