Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सीएसके की लगातार दूसरी जीत, गुजरात टाइटंस को 63 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात ने टॉस जीतकर  गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 206 रन बनाए। जवाब में गुजरात 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

रनों के लिहाज से ये गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम कभी 27 से ज्यादा से नहीं हारी थी।