Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

सीएम रेवंत रेड्डी ने अपने पास रखा नगरपालिका और शहरी विकास मंत्रालय

तेलंगाना में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद अब मंत्रियों का विभागों का भी बंटवारा हो गया है। तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क को वित्त मंत्री मंत्रालय मिला है। जबकि डुडिला श्रीधर बाबू को सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल, तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी ने 7 दिसंबर को शपथ ली थी। रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के दो दिन के बाद विभागों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने पास नगर नगरपालिका और शहरी विकास और कानून-व्यवस्था मंत्रालय रखा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उन मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, जिस आवंटित नहीं किया गया है।

वहीं, मंत्री श्रीधर बाबू को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय दिया गया था। साथ ही वह विधायी कार्य भी देखेंगे। इसके अलावा नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी को सिंचाई, खाद्य और नागरिक आपूर्ति आवंटित किया गया है। जबकि सी दामोदर राजा नरसिम्हा को स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रभार मिला है।