Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बिहार: सीएम नीतीश ने DMCH को दी सौगात, 400 बिस्तर वाले सर्जिकल वार्ड का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 400 बिस्तरों वाले सर्जिकल वार्ड का उद्घाटन किया और शहर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 2,742 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

नीतीश कुमार ने कहा, "फोर लेन बनवा रहे हैं पूरा ऊंचाई और इतना अच्छा बनेगा कि ये जो आपका शहर है इसका खूब विस्तार हो जाएगा और आगे बढ़ेगा। आप देखिए कितना बढ़िया चारों तरफ से लोग इलाज कराने के लिए हर जगह से लोग इलाज के लिए आएंगे।" दरभंगा मे़डिकल कॉलेज उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल है।