मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल ही जीवन है मिशन की शुरुआत की है.इस मौके पर उन्होंने पौधा भी लगाया. उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस मिशन को अपने-अपने जीवन का मंत्र बनाने की अपील की है. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पूरे राज्य भर में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है.