Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

CM योगी का आज देवरिया दौरा, देंगे 456 करोड़ की सौगात, 106 परियोजना का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 456 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले के विकास को नई गति देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10:30 बजे देवरिया पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुल 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी, बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्वांचल में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।