Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण, आवश्यक व्यवस्था करने का दिया निर्देश

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियों के उफान पर होने से 10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कुमार ने पटना जिले के राघोपुर दियारा, रूपस महाजी, काला दियारा, रामनगर, कसाहा दियारा, मोकामा, बाढ़ और फतुहा ताल तथा बेगुसराय और मुंगेर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी थे। नीतीश कुमार ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिले भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगुसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है और कई स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।