Breaking News

चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |   दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक, दोपहर 3 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   UP: अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह विष्ट दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि देंगे     |   ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य: MEA प्रवक्ता     |   जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला सरगना-उसके साथी अरेस्ट     |  

CM धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, पेट्रोल-डीजल बचाने पर दिया जोर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और उद्यान विभाग के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल अधिकारियों, चिकित्सा शिक्षा विभाग के फार्मासिस्टों और उद्यान विभाग के लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सेवाएं राज्य के विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव बढ़ा है, जिससे ईंधन, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की लागत प्रभावित हुई है। इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था और आयात पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर राष्ट्रीय हित में योगदान देने की अपील की है। इसके तहत सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक बसों, कारपूलिंग, वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी, खाद्य तेल के सीमित उपयोग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन सुझावों के अनुरूप अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधारों को तत्काल प्रभाव से लागू कर रही है।