Breaking News

‘24 मार्च को होंगे पार्लियामेंट के लिए चुनाव’, डेनमार्क के प्रधानमंत्री का ऐलान     |   IND vs ZIM T20 WC: चेन्नई में ज‍िम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |  

स्टिंग ऑपरेशन मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत को CBI का नोटिस, विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

Harish Rawat: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को 2016 में बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने नोटिस जारी किया है, इस नोटिस में उन्हें इसी माह सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

बता दे कि साल 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था, इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। स्टिंग में आरोप लगे थे कि रावत सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की डीलिंग कर रहे थे। इसमें रुपयों के लेन-देन की बात सामने आने का भी आरोप था।

इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी, इससे पहले भी सीबीआई की ओर से हरीश रावत को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर उन्हें नोटिस भेजकर सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है।

सीबीआई का नोटिस मिलने के बाद हरीश रावत ने कहा कि “आज लंबे दिनों के बाद फिर सीबीआई के दोस्तों को मेरी याद आई है। इससे यह लगता है कि अब फिर विधानसभा के चुनाव आने जा रहे हैं और भाजपा के दोस्त जिनके हाथ में सीबीआई ने अपनी स्वतंत्रता, अपनी स्वायत्तता पूरी तरीके से कंप्रोमाइज कर ली है। उन्होंने मुझे चुनाव के लायक समझा है।

“इधर मैं कह रहा हूं कि अब मैं नहीं और लोग आगे आएंगे। मगर लगता है भारत सरकार में बैठे हुए लोग अब भी मानते हैं कि मैं चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता हूं तो इसलिए “with thanks” मैं इस नोटिस को ग्रहण कर रहा हूं। मगर इस अनुरोध के साथ कि अभी मैं सितंबर तक कहीं यात्रा करने की स्थिति में नहीं हूं तो मुझे अक्टूबर के महीने में सेकंड या थर्ड वीक का कोई समय दें तो मुझे खुशी होगी कि मैं अपने बयान रिकॉर्ड कराने या जिस चीज के लिए भी वह बुला रहे हों मैं CBI के हेड क्वार्टर में हाजिर होऊंगा।