Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सीएएफ जवान की मौत, एक घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर हमला कर दिया और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना छोटे डोंगर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आमदई घाटी आयरन माइन एरिया में सुबह 11 बजे के करीब हुई, ये सुरक्षाकर्मी इलाके पर निगरानी रखने के अभियान पर निकले थे।

एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया और गश्त कर रही टीम पर गोलीबारी की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस घटना में सीएएफ की नौवीं बटालियन के कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए, जबकि एक कांस्टेबल विनय कुमार साहू मामूली रूप से घायल हो गए।

मृतक जवान राज्य के जांजगीर-चांपा जिले का मूल निवासी था। घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम का तलाशी अभियान जारी है।