Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Bengaluru: 'हनुमान चालीसा' बजाने पर व्यापारी पर हमला, बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हनुमान चालीसा बजाने पर कुछ लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। हमलावरों ने कहा कि दुकानदार अजान के समय तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजा रहा था। बेंगलुरू के नागरथपेटे में मंगलवार को हमले के विरोध में बीजेपी ने प्रदर्शन किया। 

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और बीजेपी विधायक एस. सुरेश कुमार को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में पांच लोगों को पकड़ा है, जिनमें से दो को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

बीजेपी ने पीड़ित मुकेश की दुकान से शांतिपूर्ण जुलूस निकालने का ऐलान किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'हनुमान चालीसा' का जाप किया।

पुलिस के अनुसा युवाओं के ग्रुप ने रविवार को जुमा मस्जिद रोड पर 'अजान' के दौरान लाउडस्पीकर पर मुकेश के 'हनुमान चालीसा' बजाने पर आपत्ति जताई और उसके साथ मारपीट की।