Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 21 जवान घायल

मध्य प्रदेश में चुनावी ड्यूटी खत्म करके कैंप की और जा रही जवानों से भरी बस ट्रक से जा टकराई जिसके बाद जवानों से भरी बस पलट गई। दुर्घटना में करीब 21 जवान घायल हो गए। जिनकों बाद में इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दरअसल, छिंदवाड़ा से ड्यूटी खत्म कर जवानों से भरी बस बरेठा घाट पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही इस बस में 39 जवान सवार थे। हादसा शाहपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 47 पर हुआ।