Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मुरैना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 40 घायल

मध्य प्रेदश के ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी जारी रही श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार रात मुरैना के पास दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। मुरैना के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

उन्होंने कहा, "एक सूचना मिली थी कि एक बस मेहंदीपुर बालाजी की ओर जा रही थी, तभी वो राजमार्ग पर नहर पुल के पास पलट गई। इसके बाद मैंने तुरंत 108, नोडल अधिकारी को सूचित किया। अधिकारी ने उन्हें अस्पताल लाने के लिए चार से पांच एम्बुलेंस वहां भेजीं।  घटना के बारे में डॉक्टरों को भी पहले ही बता दिया गया था कि बस दुर्घटना में करीब 40-50 लोग घायल हुए हैं। जांच के बाद पता चला कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।''

मुरैना कोतवाली के थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने कहा, "बस किसी कारण से अनियंत्रित हो गई और एक पुल पर पलट गई। 30-40 लोगों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस और बाकी गाड़ियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज चल रहा है। पैरामेडिकल की एक टीम भी वहां थी।"