Breaking News

कंबोडिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी: थाईलैंड     |   मणिपुर के 10 बीजेपी विधायक केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली के लिए रवाना     |   कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैदराबाद पहुंचे     |   केरल: एलडीएफ को हराकर तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की     |   लियोनेल मेसी टूर: कोलकाता स्टेडियम में बदइंतजामी पर पुलिस एक्शन, ऑर्गेनाइजर हिरासत में     |  

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बस-ऑटो की टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, आठ घायल

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की आरटीसी बस से टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। ये हादसा नीरुकोंडा गांव के पास उस समय हुआ, जब मजदूर मिर्च के खेत में काम करने जा रहे थे।

मृतकों की पहचान अरुणा, नचारम्मा और सीतारावम्मा के रूप में हुई है। ये महिलाएं चेब्रोलू मंडल के शुदा पल्ली गांव की रहने वाली थीं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।