Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मिला अज्ञात महिला का जला हुआ शव

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के जगरलामुडी गांव में एक डंपिंग यार्ड में महिला का जला हुआ शव मिला है। उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सर्कल इंस्पेक्टर वेंकटेश्वरलु को पंचायती कर्मचारियों से सूचना मिली थी कि उन्हें डंपिंग यार्ड में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। सूचना मिलने पर वो तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल शव की पहचान करने और मौत का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।