Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

आंध्र प्रदेश की SBI शाखा में हुई लूट, 10 Kg सोना और 38 लाख रुपये नकदी लूटकर चोर फरार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा से 10 किलोग्राम सोना और 38 लाख रुपये नकद लूटकर चोर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी। बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। अधिकारी ने बताया कि यह घटना श्री सत्य साईं जिले के थुमकुंटा गांव में हुई। 

हिंदूपुर उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के वी महेश ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे हुई चोरी की इस घटना के बारे में पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली। महेश ने बताया, ‘‘हिंदूपुर मंडल की थुमुकुंटा एसबीआई शाखा से 38 लाख रुपये नकद और 10 किलोग्राम सोना चोरी हो गया।’’

अधिकारी के अनुसार, संदेह है कि चोर बैंक में करीब दो घंटे रहे। महेश के अनुसार, बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बैंक में आता दिख रहा है। बाद में किसी ने निगरानी फुटेज प्रणाली को तोड़ दिया और पुलिस को संदेह है कि अन्य लोग बाद में आये होंगे।

महेश ने बताया, ‘‘बैंक में एक बड़ी खिड़की है और सुरक्षा व्यवस्था बहुत कम है। पिछले चार साल से वहां कोई चौकीदार नहीं है। उस खिड़की में दो-तीन ग्रिल हैं, जिन्हें आप आसानी से मोड़ सकते हैं, यहां तक कि ये हाथों से भी मोड़ी जा सकती है..।’’