Breaking News

मुर्शिदाबाद: भारत में गैर-कानूनी तरीके से दोबारा घुसने पर एक ही परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार     |   POCSO से जुड़े मामले में कोलकाता पुलिस TMC पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन के घर पहुंची     |   दिल्ली में सोमवार से शुरू होगा BSF-BGB DG सम्मेलन, घुसपैठ, फेंसिंग और सीमा सुरक्षा पर होगी चर्चा     |   इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो नई दिल्ली पहुंचे     |   कोलकाता पुलिस ने कथित उगाही के मामले में एक और TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को अरेस्ट किया     |  

छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए सीजी पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस इस पेज से भी अधिसूचना डाउनलोड करके भर्ती की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 20 अक्टूबर 2023 को 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंड्री या समकक्ष परीक्षा छत्तीसगढ़/ मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विद्यालय/ महाविद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। चालक पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वाहन चालक का लाइसेंस एवं आरक्षक हेतु संबंधित ट्रेड में दक्षता होना अनिवार्य है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।