Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

Budget 2024: पश्चिम बंगाल में बीड़ी बनाने वालों की आर्थिक मदद की मांग

बजट को पेश होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी.वह लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली हैं. 23 जुलाई को 2024 को पेश होने वाला बजट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बजट से पूरे देश की उम्मादें जुड़ी है । पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बीड़ी बनाने वाले भी कई उम्मीदें इस बजट से लगाकर बैठे है. बीड़ी बनाने वालो को यह आशा है कि इस बजट से उनकी परेशानियां दूर होगी ।

लोगों का कहना है कि वे अधूरे वादों के शिकार हैं। वे सरकार से रोजी-रोटी चलाने के लिए कर्ज और दूसरे मदद देने की अपील कर रहे हैं।बीड़ी बनानेके काम में जुटी महिलाओं ने भी सरकार से मदद मांगी है। वे कम कमाई से निराश हैं। वे अपनी आमदनी को घर चलाने के लिए नाकाफी बता रही हैं।मुर्शिदाबाद के बीड़ी बनाने वालों को उम्मीद है कि सरकार बजट में उनकी परेशानियां दूर करने के लिए कुछ नीतियां बनाएगी।

केंद्र सरकार ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है. सरकार की इच्छा है कि आम बजट के जरिए हर वर्ग को विकसित किया जाए, केंद्र सरकार का ध्यान गरीब, मध्य और निम्न मध्यवर्ग पर सबसे ज्यादा है. सरकार की तरफ गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए नई योजना शुरू करने की भी योजना है.