Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सांस लेने में समस्या...घुट रहा दम, एक्यूआई पहुंचा 307; अस्थमा रोगियों को विशेष परेशानी

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को शहर की हवा में भी जहर घुलता रहा। इस सीजन में पहली बार संजय प्लेस और आवास विकास कॉलोनी के आसपास हवा की गुणवत्ता तय करने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है। दिल्ली की तरह पूरे दिन स्मॉग की चादर छाई रही। इससे बुजुर्ग, अस्थमा रोगियों, सांस के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 19 विभागों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) को लागू करने के लिए पत्र भेजा है।बुधवार को आगरा का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया, लेकिन यहां पांच स्टेशनों के जरिए क्षेत्रों की हवा की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जाती है।