Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पुलिस वाहन का ब्रेक हुआ फेल, कई बाइक सवार को मारी टक्कर

डुमरांव-बिक्रमगंज एनएच-120 पर शनिवार की शाम पुलिस जीप के धक्के से चार बाइकों पर सवार कम से कम सात लोग घायल हो गए। यह हादसा पेट्रोल पंप के समीप हुआ। घटना के बाद उग्र लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के सिर में चोट आने से घायल होने की सूचना है। घटनास्थल पर लोगों का आक्रोश देख घायल थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस के जवान गाड़ी छोड़कर खेत के रास्ते भाग कर अपनी जान बचाए। इधर सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे के बाद हाइवे एक घंटे तक जाम रहा।

मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव-बिक्रमगंज सड़क पर स्थानीय पुलिस को खलवा इनार के पास नावानगर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बिना देर किए खुद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। इधर, सड़क के किनारे खाई में पलटी कार को बाइक सवार लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे।