Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Andhra Pradesh: 31 साल बाद अपने परिवार से मिला वीरेश, चार साल की उम्र में हुआ था लापता

चार साल की उम्र में लापता हुआ एक शख्स 31 साल बाद अपने घर लौट आया। वीरेश जनार्दन 1990 के दशक की शुरुआत में अपने परिवार से बिछड़ गया था। अब आखिरकार कर्नूल जिले के आदोनी में वो अपने परिजनों से मिल सका है। सालों बीत गए लेकिन अपने गांव की यादें वीरेश के जेहन से कभी नहीं मिटीं।

वीरेश की पहचान की पुष्टि करने और उसे परिवार से मिलवाने में जिला प्रशासन ने भी अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की मदद से ये भावनात्मक पुनर्मिलन मुमकिन हो सका।