Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Himachal: अब अंबाला से देहरादून पहुंचना हुआ आसान, NH-7 पर बना आधुनिक 'बो-स्ट्रिंग ब्रिज' खोला गया

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एनएच 7 पर मारकंडा नदी के ऊपर 180 मीटर लंबा आधुनिक बोस्ट्रिंग ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। 20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से ट्रैफिक जाम कम होगा और अंबाला-देहरादून के अहम रूट पर घुमावदार रास्तों से बचकर यात्रा की दूरी भी कम हो जाएगी।

इस पुल का उद्घाटन बुधवार को बीजेपी सांसद सुरेश कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि ये पुल इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक अहम कमर्शियल लिंक भी साबित होगा।