Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फरहान अख्तर ने डाला वोट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के एक पोलिंग सेंटर पर वोट डाला। लोकसभा चुनाव के पांचवें राउंड में मुंबई की छह लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

राज्य में आम चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में मुंबई की छह सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य में लोकसभा की कुल 48 लोकसभा सीट हैं। 24,553 पोलिंग सेंटर पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक चलेगी।

आम चुनाव के पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें मायानगरी मुंबई की छह सीट भी शामिल हैं। 

बांद्रा में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी वोट डाला। फरहान ने कि "यह वोट सुशासन और हर किसी का ख्याल रखने वाली सरकार के लिए है, जो हमें एक बेहतर शहर देती है। कृपया बाहर निकलें और मतदान करें। आपका वोट बहुत मायने रखता है।"