Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

गोवा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, उड़ान रद्द

गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने जा रहे एयर इंडिया के विमान से बुधवार को सुबह पक्षी टकरा गया, जिसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। ये जानकारी अधिकारी ने जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सुबह 6.55 मिनट पर हुआ। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि साउथ गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट से विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना थी, लेकिन पक्षी के टकराने की वजह से रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि 116 यात्रियों के साथ उड़ान दक्षिण गोवा में वास्को के पास डाबोलिम के गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए निर्धारित थी।