Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बीकानेर के हुकम चंद चौधरी को मिलेगा नेशनल टीचर अवार्ड

राजस्थान में बीकानेर के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बीएसएफ के टीचर हुकम चंद चौधरी को इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हुकम चंद चौधरी को एजूकेशन सेक्टर में उनके काम के लिए अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनकी वजह से बच्चों में इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को समझने में मदद मिली।

स्कूल की प्रिंसिपल कहती हैं कि हुकम चंद का काम के लिए लगाव हर जगह दिखता है। हुकम चंद चौधरी ने बच्चों के लिए ऐप बनाई है, जिससे स्कूल को काफी फायदा हुआ है। इससे उन्हें नए कॉन्सेप्ट से चीजों को सीखना और भी आसान हो गया है। हुकम चंद अपने काम से खुश हैं। उनकी कोशिश रहती है कि वो खुद भी नई चीजें सीखें और बच्चों को भी सिखाएं।