Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

बिहार: भागलपुर में गंगा पर बने पुल का हिस्सा ढहा

बिहार के भागलपुर में शनिवार को गंगा पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया।

उन्होंने कहा, "मुझे एक बात बतानी चाहिए कि निर्माणाधीन पुल की पूरी संरचना, जो दोषपूर्ण है उसका काम वहां ठेकेदार ने पहले ही रोक दिया है. ठेकेदार पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर संरचना को नष्ट कर रहा है।"
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पिछले साल पुल के चार-पांच खंभे ढह गए थे, जिससे पूरा हिस्सा नदी में समा गया था। पिछले कुछ महीनों में राज्य में कई पुल ढह गए हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।