Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Bihar: मोतिहारी में आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर से शराब और कैश जब्त

बिहार पुलिस ने मोतिहारी में आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर से साढ़े 16 लीटर अंग्रेजी शराब और 94 हजार रुपये कैश जब्त किया है। डीएसपी वसीम अख्तर ने छापेमारी के बाद कहा कि उनको मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता के घर पर अवैध शराब रखे जाने की जानकारी मिली थी।

डीएसपी वसीम अख्तर ने कहा कि उन्होंने पंकज कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारा और साढ़े 16 लीटर अंग्रेजी शराब और 94 हजार रुपये कैश जब्त किया। बिहार में अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।