Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Bihar: भागलपुर में दुर्गा पूजा के वक्त बढ़ी सिल्क साड़ियों की मांग

Bihar: हथकरघा से रेशमी साड़ी बनाने वाले बुनकरों का समय के साथ काम करने का तरीका बदल गया है, अब वो मशीन से रेशमी साड़ियां बना रहे हैं। दुर्गा पूजा और त्योहार के वक्त इन साड़ियों की काफी डिमांड रहती है।

बिहार में भागलपुर के दुकानदार भी बताते हैं कि त्योहार के सीजन में रेशमी और सूती साड़ियों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि बुनकर इससे बहुत ज्यादा खुश नहीं है। वो बताते हैं कि त्योहार के सीजन में ही कमाई हो पाती है, जबकि आम दिनों में काम काज लगभग ठप रहता है।

ऐसे में भागलपुर के बुनकर सरकार से मदद की दरकार कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि सरकारी पारंपरिक रेशमी साड़ियों की कारीगरी और इस उद्योग को दोबारा से खड़ा करने के लिए कम दर पर कच्चा माल मुहैया कराने के लिए मदद करे।