Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के साथ मनाई छठ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह पटना में अपने आवास पर छठ पूजा में हिस्सा लिया।
सीएम और उनके परिवार के सदस्यों ने उगते सूर्य को 'अर्घ्य' दिया।

चार दिनों तक मनाया जाने वाला छठ पर्व पांच नवंबर को 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हुआ और शुक्रवार को उगते सूर्य को 'अर्घ्य' देने के खत्म हुआ।

छठ कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि और दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है। इस दौरान, श्रद्धालु 'छठी मैया' और सूर्य देव की पूजा करते हैं। वो अपने परिवार और बच्चों के लिए खुशहाली की कामना करते हैं।