बिहार के पटना में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहटा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी के कार्यालय में काम करता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।