Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बिहार: मुजफ्फरपुर में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कमलेश साहनी के रूप में हुई है, जो दरभंगा जा रहा था। अधिकारी ने बताया, "कमलेश साहनी नाम का एक व्यक्ति दरभंगा में अपनी बहन के घर जा रहा था। कुछ लोगों को कमलेश पर चोर होने का संदेह था।"

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक समूह द्वारा उस व्यक्ति की डंडे से पिटाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि हमने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन अभी इसे गोपनीय रखा गया है। पुलिस ने बताया कि हम जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।