Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, सिद्धार्थ तिवारी हुए बीजेपी में शामिल

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता फुंदर चौधरी और सिद्धार्थ तिवारी बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, "प्रदेश के युवा नेता सिद्धार्थ तिवारी जी जिनके पीछे एक राजनीतिक विरासत है। युवा हैं, एनर्जेटिक हैं। काम करने की तड़प उनके दिल में है और उनके साथ-साथ अनुभव की भट्टी में पके हमारे बुन्देलखंड के नेता फुंदर चौधरी जी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता आज ग्रहण की है। भारतीय जनता पार्टी के परिवार में हम उनका दिल से स्वागत करते हैं।"'

कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने जाति सर्वेक्षण कराने के वादे के साथ कई रियायतों की भी घोषणा की है।