Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एन. जनार्दन रेड्डी और बेटे विष्णुवर्धन ने थामा बीआरएस का दामन

तेलंगाना: कांग्रेस छोड़कर नागम जनार्दन रेड्डी, उनके बेटे पूर्व विधायक विष्णुवर्धन रेड्डी और करीमनगर जिले के नेता कोठा जयपाल रेड्डी मंगलवार को मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में बीआरएस पार्टी में शामिल हो गए।

हैदराबाद के तेलंगाना भवन में बीआरएस में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि इन नेताओं ने तेलंगाना के गठन के लिए लड़ाई लड़ी और आज तेलंगाना समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर जनार्दन रेड्डी, विष्णुवर्धन रेड्डी कार्यकर्ताओं के साथ बीआरएस में शामिल हुए हैं। 

केसीआर ने कहा कि नागम जनार्दन रेड्डी के पार्टी में शामिल होने से बीआरएस को  14 सीटों पर जीत हासिल करने में मदद मिलेगी।