Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

MP: भोपाल में रंगपंचमी की धूम, जमकर बरस रहा रंग-गुलाल

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रंगपंचमी के मौके पर  भोपाल में जुलूस निकाले जा रहे हैं। सोमवारा इलाके में मौजूद कर्फ्यू वाली माता मंदिर के बाहर रंग पंचमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 

बता दें राजधानी भोपाल में पहली बार हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले साल 1960 में जुलूस निकला था। भोपाल के व्यापारियों ने इंदौर से प्रेरणा लेकर भोपाल में भी रंगपंचमी पर जुलूस निकालने की परंपरा शुरू की थी।

वहीं कर्फ्यू माता मंदिर का इतिहास भी बड़ा दिलचस्प है। अब से 41 साल पहले यानी साल 1981 में पुराना शहर कई दिनों तक कर्फ्यू के साए में रहा था। इसके बाद यहां धूमधाम से चौक पर मां भवानी की स्थापना हुई थी। इस वजह से सोमवारा स्थित देवी मंदिर कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।