Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

भजन गायक अनूप जलोटा विदेशी श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे अयोध्या

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में पूजा की। अलग-अलग देशों से करीब 50 लोगों के साथ अनूप जलोटा अयोध्या पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, थाईलैंड समेत कई देशों से लोग अनूप जलोटा के साथ अयोध्या पहुंचे।

जलोटा ने कहा, '' पहले मैं अकेले भजन गाने के लिए अयोध्या आता था लेकिन अब मैं दुनिया भर से दोस्तों को ला रहा हूं। वे सभी भगवान रामलला की पूजा करने आए। अब जो लोग भारत देखने आ रहे हैं सबसे पहले बात उनकी सूची में अयोध्या मंदिर, दूसरे नंबर पर काशी विश्वनाथ और तीसरे नंबर पर ताज महल है। आज करीब 40-50 लोग आए रामलला के दर्शन करने।